बच्चो के लिए अच्छी - अच्छी कहानियाँ - stories in hindi for kids

Stories In Hindi For Kids 

1. बिल्ली कैसे पालतू जानवर बनी ? ( cat story in hindi for kids)

cat story for kids in hindi - stoies in hindi for kids


बहुत समय पहले एक बिल्ली जंगल में रहती थी। वह हमेशा शक्तिशाली जानवरो से मित्रता करना चाहती थी। 

एक बार उसने देखा की सभी जानवर शेर से डरते है ,इसलिए उसने शेर से मित्रता कर ली। एक बार वह शेर के साथ रही थी। सभी जानवरों व  शेर  ने हाथी के लिए रास्ता साफ किया। 

बिल्ली ने सोचा की हाथी शेर से अधिक शक्तिशाली है।  इसलिए वह हाथी की मित्र बन गई। एक दिन हाथी चिंघाड़कर बोला ,"यहाँ शिकारी आ गए है " और वह वहाँ से भाग गया।  बिल्ली ने सोचा की शिकारी हाथी से ज्यादा ताकतवर है। 

इसलिए वह एक शिकारी के साथ शहर  चली गई। वह शिकारी बिल्ली को अपने घर ले गया। शिकारी की पत्नी बिल्ली को देखकर नाराज हुई। 

तभी चूहां पत्नी के पास से गुजरा।  शिकारी की पत्नी चूहे को देखकर जोर से चिल्लाई। बिल्ली ने दौड़कर चूहें को पकड़ लिया और मारकर खा गई।  शिकारी की पत्नी चूहें से छुटकारा पाकर बहुत प्रसन्न हुई।  

उसने बिल्ली को  अपना पालतू बना लिया।  इस प्रकार बिल्ली एक पालतू बन कर रह गई ।  

कहानी से हमें शिक्षा :- हमें अपनी क्षमता व शक्ति के अनुसार ही लोगो सी मित्रता करनी चाहिए अन्यथा हमें अन्य लोगो का दास बनना पद सकता है। 


2. अंगूर खट्टे हैं । ( Fox story in hindi for kids )

Fox story in hindi for kids - stoies in hindi for kids


एक  लोमड़ी थी।  उसे बहुत भूख लगी थी।  वह भटकती हुई एक बाग में पहुँची।  वहाँ उसने बेलों पर पके  हुए बहुत - सारे अंगूर लटके हुए देखे।  अंगूर देखकर लोमड़ी की भूख और बढ़ गई। 

उसने  उछलकर अंगूर तोड़ने की सोची। वह उछली परन्तु अंगूरों तक नहीं पहुँच पाई। वह फिर उछली , परन्तु अंगूर ऊँचाई पर होने के कारण मुहँ  ही रहे।  

वह बार - बार उछलती रही अपर अंगूरों के गुच्छों को छू भी न सकी। ऐसा करते -करते वह थक गई। अपनी असफलता पर वह खीझ गई और अंत में वह बोली - "ये अंगूर खट्टे है।  अगर मैं इन्हे खाती तो बीमार  पड़ जाती। "  

ऐसा कहकर उसने अपने मन को दिलासा दे दिया और वहाँ से दुखी होकर चली गई। 

कहानी से शिक्षा :-  हमें अपनी असफलता से कभी दुःखी नहीं होना चाहिए ।  


No comments:

Post a Comment

About

About Me
Munere veritus fierent cu sed, congue altera mea te, ex clita eripuit evertitur duo. Legendos tractatos honestatis ad mel. Legendos tractatos honestatis ad mel. , click here →

INSTAGRAM FEED

@soratemplates